September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बंगाल के बदुरिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| अभी पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के हंसखाली में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर विवाद थमा नहीं था कि वहां से एक और मामला सामने आ गया। राज्य में नाबालिग लड़की के साथ फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। ये घटना रविवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के बदुरिया में हुई। बदुरिया पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है कि घटना के बाद, अपराधियों ने पीड़िता, उसके परिवार के सदस्यों और उसके दोस्त को इस मामले में पुलिस से संपर्क करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार सुबह उन्होंने इस सिलसिले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, रविवार शाम पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर गई थी। घर लौटते समय, उस पर और उसके पुरुष मित्र पर आरोपियों ने हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।।

अन्य ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस : पुरुषों से तीन महीने अधिक काम, फिर भी ‘आधी आबादी’ की ‘आधी कमाई’

Newsdesk

शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने आयोग के फैसले पर उठाए सवाल, शिंदे गुट ने बहुमत के आधार पर दावा किया मजबूत

Newsdesk

मेलोनी ने ‘मित्र’ प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading