25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में आर्थिक विकास के लिए लॉकडाउन में ढील

KATHMANDU, May 31, 2020 (Xinhua) — A man and his child wearing face shields are seen at the Tribhuvan International Airport amid the COVID-19 pandemic in Kathmandu, Nepal, on May 31, 2020. (Photo by Sulav Shrestha/Xinhua)

काठमांडू, 12 जून | नेपाल की सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देने का फैसला लिया है। एक मंत्री ने कहा है कि सभी एहतियाती उपायों का पालन करते हुए यहां आर्थिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने की अनुमति दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए यहां सरकार ने 24 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा की थी।

लॉकडाउन की चलते यहां की अर्थव्यवस्था बुरी तरीके से प्रभावित हुई। हजारों की तादात में लोगों की आजीविका पर भी इसका प्रभाव पड़ा। अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर लाने का दबाव सरकार पर बढ़ता जा रहा था।

वित्त और संचार मंत्री व सरकार के प्रवक्ता युबराज खातीवाड़ा ने गुरुवार को एक प्रेस मीटिंग में कहा कि एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में उन सेवाओं और गतिविधियों को छोड़कर, जहां अधिकाधिक मात्रा में लोगों का जमावड़ा होता है, ज्यादातर आर्थिक गतिविधियों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है।

पिछले महीने सरकार ने बैंकिंग, बीमा और सहकारी क्षेत्रों को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति दी थी।

इसी तरह से खाद्य और निर्माण उद्योग और निर्माण परियोजनाओं को भी आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या में इजाफा होने के बावजूद भी लॉकडाउन में ढील देने का निर्णय लिया गया है। नेपाल में मामलों की संख्या 4,614 तक पहुंच गई है और अब तक 15 मौतें हो चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading