33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर, 13 जून | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जादूरा निपोरा इलाके में शनिवार सुबह आतंकियों के साथ हुए एक मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। दरअसल, सुरक्षा बलों को खुफिया एजेंसियों से इलाके में आतंकियों के छिपे रहने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस व सेना ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया।

जैसे ही सुरक्षा बलों को उनके ठिकाने का पता चला, तो छिपे हुए आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मार गिराया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, दो अज्ञात आतंकी मारे गए हैं। आगे की जांच जारी है।

सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान को आगे बढ़ाया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन, पिंजुरा और सुगू गांवों में एक हफ्ते से भी कम समय में हुए तीन मुठभेड़ में कम से कम 14 आतंकी मारे गए।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading