25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिए भारतीय नागरिक को किया रिहा

सीतामढ़ी, 13 जून | बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोनबरसा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाल पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी के बाद अपने साथ ले गए लगन यादव को नेपाल पुलिस ने रिहा कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जानकीनगर क्षेत्र में नेपाल पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद नेपाल पुलिस लगन यादव को अपने साथ ले गई थी।

सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि नेपाल पुलिस ने लगन यादव को छोड दिया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नेपाल पुलिस बल की गोली से मारे गए विकेश यादव के शव को रखकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था और हिरासत में लिए गए लगन यादव को छोड़ने की मांग कर रहे थे।

अनिल कुमार ने बताया कि नेपाल पुलिस ने सुबह लगन यादव को रिहा कर दिया है।

इधर, लगन यादव ने अपने गांव पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि नेपाल की पुलिस उसे भारत की सीमा से उठाकर ले गई थी। उसके बाद नेपाल में उसके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेपाल की पुलिस नेपाल क्षेत्र से लाने की बात कहने का दबाव बना रही थी।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading