25.4 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सरकार ने अर्थव्यवस्था में नकदी नहीं डाली तो मध्य वर्ग नया गरीब होगा : राहुल

नई दिल्ली, 13 जून | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि यदि सरकार ने अर्थव्यवस्था में नकदी नहीं डाली तो गरीब और अधिक पीड़ित होंगे तथा मध्य वर्ग नया गरीब बन जाएगा।

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “यदि भारत सरकार ने अर्थव्यवस्था को चालू करने के लिए उसमें नकदी नहीं डाली तो गरीब तो खत्म हो जाएंगे और मध्य वर्ग नया गरीब बन जाएगा। क्रोनी कैपिटलिस्ट्स पूरे देश के मालिक बन जाएंगे।”

राहुल के विचारों का समर्थन करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “अर्थव्यवस्था को जीवित करने के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने और लोगों के हाथों में पैसे देने की जरूरत है, ताकि मांग बढ़े और आर्थिक गतिविधियां गति पकड़ें।”

कांग्रेस ने कहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के तहत अर्थव्यवस्था बद से बदतर हो गई है। वित्तमंत्री द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत योजना जनता और उद्योगों की मदद करने से ज्यादा ऋण वितरण का एक जनसंपर्क एक्सरसाइज था।

कांग्रेस ने एक बयान में सवाल किया है, “बेरोजगारी पहले से आसमान छू रही थी और कोरोनावायरस संकट ने इसे और बदतर बना दिया है। क्या बेरोजगारी को नियंत्रित करने के लिए वित्तमंत्री के पास कोई योजना है?”

बयान में कहा गया है, “भाजपा की आर्थक नीतियां देश के लिए पूरी तरह से एक आपदा रही हैं। कोविड से पहले अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने में विफल रहने के बाद भी वित्तमंत्री ने विशेषज्ञों की आवाज को सुनने से इंकार कर दिया। सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में विफल रही है। और अब अपनी विफलता छिपाने के लिए प्रमुख आर्थिक आंकड़े को छिपाने में व्यस्त है।”

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मलेशिया ने दिखाई ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि, चीन की बढ़ सकती है चिंता

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास: द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही से निकला शांति का वैश्विक संकल्प

Newsdesk

2013 से पहले केजरीवाल परिवार गाजियाबाद का वोटर था, इसलिए उनकी दिल्ली में मैपिंग संभव नहीं: हर्ष मल्होत्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading