32.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू एवं कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन में सैनिक शहीद, 2 घायल

जम्मू, 14 जून | जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली। सेना के सूत्र ने कहा, “आज सुबह किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया और दो सैनिक घायल हो गए। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। घायल सैनिकों को अस्पताल भेजा गया है।”

बीते सप्ताह भी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई थी और एक नागरिक घायल हो गया था।

वहीं शनिवार को बारामूला जिले में एलओसी के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की जानकारी मिली थी।

अन्य ख़बरें

सुरजेवाला ने कर्नाटक में ‘पॉवर शेयरिंग’ की अटकलों को खारिज किया

Newsdesk

एलजी वीके सक्सेना ने 12वीं टॉपर्स को दी बधाई, बोले- युवा भारत के भविष्य के निर्माता

Newsdesk

गुजरात में जनगणना 2027 के लिए चल रहे स्व-गणना अभियान में 23 लाख से अधिक नागरिक शामिल हुए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading