38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अपनापन.. बदलते रिश्तों का बंधन’ के लिए कुकिंग वर्कशॉप में शामिल हुए राजश्री ठाकुर और सीजेन खान

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)| एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर और एक्टर सीजेन खान अपकमिंग शो ‘अपनापन.. बदलते रिश्तों का बंधन’ में पल्लवी और निखिल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अपने किरदारों को मजबूती से पेश करने के लिए राजश्री और सीजेन ने मशहूर शेफ नावेद के साथ एक कुकिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया।

सीजेन ने कहा, मैं शेफ का किरदार निभा रहा हूं। इस किरदार को निभाने के लिए कई तकनीकी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। इसमें मेरी मदद शेफ नावेद ने काफी की है। इस वर्कशॉप को करने के बाद मैं एक बात की पुष्टि कर सकता हूं कि मैं राजश्री से 100 फीसदी बेहतर कुक हूं।

वहीं राजश्री ने कहा, जब मैंने किरदार के बारे में सुना कि उनका भी किरदार एक शेफ का है, तो मैं थोड़ा घबरा गयी, क्योंकि मैं किचन के मामले में काफी कमजोर हूं। लेकिन शेफ नावेद ने इसमें मेरी काफी मदद की है। उनकी सलाह के बाद मैं अब इस किरदार को आसानी से निभा सकूंगी।

शेफ नावेद ने कहा, सीजेन और राजश्री के साथ काम करने का यह एक शानदार अनुभव रहा, वे दोनों बहुत मेहनती और समर्पित हैं। सही चॉपिंग तकनीक को सीखने के लिए राजश्री ने 4 से 5 किलो प्याज काटी और सीजेन ने बहुत ही कम समय में लगभग 7 से 8 किलो प्याज चॉप कर दिए। दोनों के किरदारों को देखना अधिक रोमांचक होगा।

‘अपनापन बदलते रिश्तों का बंधन’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही प्रसारित होगा।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading