33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट, दो आरोपी और एक अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ितों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों और एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर लूटी गई रकम, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को सूचना मिली थी कि एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सत्यम गौंड, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कठौरा जिला मझौली, वर्तमान पता कर्मेता माढ़ोताल ने घटना की जानकारी दी।

सत्यम ने बताया कि वह आईटीआई कर्मेता में रहकर पढ़ाई करता है। 15 जून की रात करीब 11 बजे उसका मामा का लड़का पुष्पेंद्र सिंह गौड़, निवासी ग्राम पन्ना थाना उचेहरा जिला सतना, अपने काम से जबलपुर आया था। दोनों एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पास सर्विस रोड किनारे अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान अंधमूक बायपास की ओर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एक्स डी 0422 पर तीन युवक आए। तीनों मोटरसाइकिल से उतरकर उनके पास पहुंचे। आरोप है कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने चाकू निकालकर उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने सत्यम की जेब से जबरन 500 रुपये निकाल लिए, जबकि बीच में बैठे युवक ने पुष्पेंद्र की जेब से 355 रुपये छीन लिए।

पीड़ितों के शोर मचाने पर पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तीनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक युवक को सत्यम ने और दूसरे को पुष्पेंद्र ने पकड़ लिया। तीसरा युवक भागते समय हाईवे के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। उसे पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पकड़ लिया।

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को मोटरसाइकिल सहित चौकी ले जाया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने आरोपी अंशुल घोषी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रामादेही थाना तेंदूखेड़ा जिला दमोह, वर्तमान पता शाहीनाका किराए का मकान गढ़ा, और सुधांशु पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रैपुरा पनागर सहित 16 वर्ष 5 माह के अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है।

आरोपी अंशुल घोषी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू जब्त किया गया है। वहीं सुधांशु पटेल के कब्जे से लूटे गए 500 रुपये और अपचारी बालक के कब्जे से 355 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading