September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

बरगी पुलिस की कार्रवाई, अवैध रूप से रखा 180 लीटर डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में ज्वलनशील पदार्थ के अवैध भंडारण और विक्रय की कोशिश पर बरगी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम मानेगांव में वेयर हाउस के पास दबिश देकर एक आरोपी को 180 लीटर डीजल के साथ पकड़ा है। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई जा रही है।

थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मानेगांव में वेयर हाउस के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल रखकर ग्राहकों को बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी।

मानेगांव धाधरा रोड स्थित वेयर हाउस के पास पुलिस को एक व्यक्ति 30-30 लीटर क्षमता वाले 6 प्लास्टिक डिब्बों के साथ खड़ा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी वेयर हाउस के पास मानेगांव बरगी बताया।

पुलिस ने मौके पर रखे प्लास्टिक डिब्बों की जांच की, जिसमें कुल 180 लीटर डीजल भरा मिला। आरोपी के पास डीजल के वैध भंडारण या विक्रय से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस ने डीजल जब्त कर लिया।

बरगी पुलिस ने आरोपी अनिल पटेल के खिलाफ धारा 287 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी डीजल कहां से लेकर आया था और किन लोगों को बेचने की तैयारी में था।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक विपुल, सुधीर सिंह, वीरेंद्र धुर्वे और राजेश मेहरा की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थों के अवैध भंडारण और बिक्री से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading