November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अलीराजपुर में बारातियों से भरा वाहन पुलिया से नीचे गिरा, 3 की मौत

अलीराजपुर, 10 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित हेाकर पुलिया से नीचे जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 26 लोग घायल हुए है। घायलों का इलाज जारी है।

चंद्रशेखर आजादनगर थाने के प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया है कि, सोमवार की देर शाम को झाबुआ जिले के भूतखेड़ी से बारात पिकअप वाहन से अलीराजपुर के आजादनगर जा रही थी। इसी दौरान करेटी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर वाहन पुलिस से नीचे जा गिरा।

उन्होने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार लोग नीचे दब गए, जिसमें से तीन की मौत हो गई, वहीं 26 घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल बारातियों केा अलीराजपुर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

Leave a Comment