30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Sushant’s team to fans: ‘Celebrate his life and his work’

मुंबई, 14 जून | दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किया जाएगा। इंडिया टुडे डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंचेंगे और उसके बाद सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जैसा कि पहले आईएएनएस द्वारा बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

इंडिया टुडे वेबसाइट के अनुसार, यह पता चला है कि सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पीया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।

जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे सुशांत के फ्लैट में उसका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर जारी एक बयान में कहा, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, मुंबई पुलिस जांच कर रही है।

अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के कूपर अस्पताल ले जाया गया।

सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने अवसाद पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading