October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दीपिका ने अवसाद के दौरान बातचीत के महत्व को रेखांकित किया

Deepika
Sushant Singh Rajput death: Deepika highlights ‘importance of reaching out’.

मुंबई, 14 जून | बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अवसाद से लड़ने के लिए जरूरी है कि लोगों को एक-दूसरे से बातचीत करते रहें। दीपिका ने 2017 में सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘राब्ता’ में एक विशेष नृत्य किया था। अभिनेत्री ने मानसिक तनाव के समय किसी से भी बात करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बातचीत करने और संवाद करने को काफी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने लिखा, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे मानसिक बीमारी का खुद अनुभव हुआ है, मैं मदद के लिए आगे आने और समस्या साझा करने पर जोर देती हूं। ऐसे समय में बात करें, संवाद करें और जाहिर करें। दूसरों की मदद लें। आप अकेले नहीं हैं, याद रखें। इसमें हम एक साथ हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात उम्मीद है।

बॉलीवुड जगत के लिए रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुबह यहां बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।

राजपूत (34) मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी।

राजपूत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

उन्होंने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई काई पो चे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, राब्ता, केदारनाथ और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों में नजर आए।

फिल्मों में आने से पहले सुशांत ने टीवी सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने काफी लोकप्रिय रहे पवित्र रिश्ता सीरियल में काम किया था।

सुशांत के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई है। फैन्स सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं।

संयोग से सुशांत की प्रबंधक (मैनेजर) ने भी कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या कर ली थी।

बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम के बारे में आगे की जानकारी मिल पाएगी।

सुशांत वर्तमान में मुकेश छाबड़ा की ‘दिल बेचारा’ में काम कर रहे थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग राष्ट्रव्यापी बंद के कारण रोकनी पड़ी।

सुशांत की मौत से बॉलीवुड जगत सदमे में है और कई बॉलीवुड, खेल जगत और राजनीतिक हस्तियां उनकी आत्महत्या पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही उनके प्रशंसकों को भी उनकी मौत से दुख पहुंचा है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment