November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए अक्षय कुमार, कान में नहीं होंगे शामिल

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)| बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ट्विटर पर की गई एक घोषणा में अक्षय ने कहा कि वह फिल्म हस्तियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हो पाएंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी कान फिल्म महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।

अभिनेता ने शनिवार रात अपने ट्वीट में कहा कि मैं हैशटैग कान 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था, लेकिन कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। आपको और आपकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं अनुराग ठाकुर।

अक्षय को कान 2022 के रेड कार्पेट पर संगीत उस्ताद ए.आर. रहमान, अभिनेता आर. माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा और तमन्ना भाटिया, फिल्म निर्माता शेखर कपूर, सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी और दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज सहित पहुंचना था।

स्टार बीते साल अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव परीक्षण पाए गए थे। होम क्वारंटाइन में रहने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment