35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगान सरकार-तालिबान की शांति बैठक दोहा में होगी आयोजित

KABUL, March 1, 2020 (Xinhua) — Afghan President Mohammad Ashraf Ghani (C) greets journalists after a press conference in Kabul, capital of Afghanistan, March 1, 2020. Afghan President Mohammad Ashraf Ghani has refused the Taliban outfit’s demand for the release of 5,000 detainees within 10 days, saying no precondition is acceptable for initiating intra-Afghan talks. (Xinua/Rahmatullah Alizadah)

काबुल, 15 जून | अफगान सरकार और तालिबान ने घोषणा की है कि दोनों पक्षों के बीच पहली शांति वार्ता कतर की राजधनी दोहा में होगी। जहां आतंकवादी समूह तालिबान का अपना राजनीतिक कार्यालय है और उसने बहुप्रतीक्षित शांति समझौते पर 29 फरवरी को अमेरिका के साथ पर हस्ताक्षर किए थे।

अफगान प्रेसिडेंशिल पैलेस के प्रवक्ता सेदिक सिद्दिकी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ” अफगानिस्तान सरकार दोहा में होने वाली पहली बैठक के लिए सहमत हो गई है, हालांकि सीधी वार्ता के लिए स्थल को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है।” उन्होंने समाचार एजेंसी एफे से भी इस बात की पुष्टि की।

बैठक की तारीख का एलान किया जाना अभी बाकी है।

11 जून को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और मुतलाक बिन माजेद अल-कहतानी की अगुवाई में कतर की एक प्रतिनिधिमंडल के बीच काबुल में हुई बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी। कहतानी आतंकवाद के प्रतिवाद और संघर्ष समाधान की मध्यस्थता के लिए कतर के विदेश मंत्री के विशेष दूत हैं।

गनी के एक वरिष्ठ सहयोगी ने एफे को बताया कि वर्तमान समझौता केवल पहली बैठक के लिए है और अफगान शांति प्रयासों में शामिल पक्ष अभी भी बारीकी से इस पर काम कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि हम वार्ता स्थल के बारे में जल्द ही जानकारी साझा करेंगे।

अन्य ख़बरें

इबोला वायरस के प्रकोप के बीच यूएस, मैक्सिको और कनाडा ने फीफा वर्ल्ड कप को लेकर ट्रैवल उपायों का किया ऐलान

Newsdesk

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रोमानियाई समकक्ष के साथ ईयू-भारत एफटीए की तैयारियों पर की चर्चा

Newsdesk

शांगरी-ला डायलॉग में शामिल होने सिंगापुर जाएंगे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री, कई देशों से होगी बातचीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading