July 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

खेल मंत्री मांडविया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पदक जीतने पर ईशा सिंह और मनु भाकर को बधाई दी



नई दिल्ली, 27 जुलाई )। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को निशानेबाज ईशा सिंह और मनु भाकर को बधाई दी है। दोनों ने चीन के हांगझोऊ में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। मांडविया ने दोनों की सफलता को भारत के लिए एक और गर्व का पल बताया।
मांडविया ने एक्स पर दोनों निशानेबाजों की तारीफ करते हुए लिखा, “भारत पोडियम पर। ईशा सिंह और मनु भाकर को हांगझोऊ में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में विमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने पर बधाई। पूरे देश को आप दोनों पर गर्व है।”
ईशा ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। वहीं, पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने यहां बहुत कड़े मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या में वृद्धि की। 
भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपना दबदबा बनाया था, फिर उसी फॉर्म को मेडल इवेंट में भी जारी रखा। मनु ने स्टैंडिंग में टॉप पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जबकि ईशा ने शांत प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर टॉप पर पहुंचने से पहले दूसरा स्थान हासिल किया।
L
यह जीत 21 साल की ईशा के लिए बड़ी कामयाबी है। उन्होंने सीजन की शुरुआत में म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में विमेंस 25 मीटर पिस्टल फाइनल में सीनियर और जूनियर दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा था। 

मनु के पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की अपनी क्षमता को दिखाया है। दो पोडियम फिनिश अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में भारत के बढ़ते दबदबे को प्रदर्शित करता है। दोनों से एशियन गेम्स 2026 में भी पदक की उम्मीद देश को रहेगी।



अन्य ख़बरें

सीडब्ल्यूजी 2026: सचिन सिवाच ने विलियम हेविट को हराया, पुरुषों के 60 किलोग्राम बॉक्सिंग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Newsdesk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- ‘ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था’

Newsdesk

15 साल और 121 दिन की उम्र में दूसरा अर्धशतक, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading