October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत..क्यों खत्म कर ली अपनी जिंदगी : बिग बी

Actor Amitabh Bachchan. (File Photo)

मुंबई, 15 जून | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा आत्महत्या करना एक अनंत रहस्य है, क्योंकि कोई भी अपना जीवन यूं ही नहीं ले लेता है।

सुशांत को उनके घरेलू सहायक ने रविवार सुबह फंदे से लटकता देखा था।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “क्यों. क्यों. क्यों. क्यों. सुशांत सिंह राजपूत.. क्यों तुमने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। तुम बेहतरीन प्रतिभावान थे, तुम्हारा दिमाग प्रतिभाशाली था, बिना पूछे, बिना जाने आराम करने चल दिए. क्यों।”

उन्होंने आगे लिखा, “उनका काम बेहद शानदार था .. और उनका दिमाग इससे भी ज्यादा शानदार .. उन्होंने कई बार अपने अंदर के दार्शनिक को भी व्यक्त किया .. वे या तो आश्चर्य में थे या अर्थ की अपनी ताकत से बेखबर थे.. कुछ लोग आश्चर्यचकित थे, कुछ बुदबुदा रहे थे . कुछ के लिए यह वशीभूत करने जैसा था .. उनकी बात नपी तुली होती थी.. जैसी कि उनकी स्क्रीन पर उपस्थिति। ”

बिग बी ने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड’ स्टोरी में सुशांत के परफॉर्मेंस पर कहा, “मैंने ‘धोनी’ में उनका पूरा काम देखा . फिल्म उनके प्रदर्शन के उल्लेखनीय क्षणों के साथ तैयार की गई थी .. लेकिन एक ऑब्जर्वर के तौर पर फिल्म के तीन क्षण हमेशा मेरे साथ रहे ..।”

अमिताभ को लगता है कि उनकी बॉलीवुड की यात्रा प्रेरणादायक थी।

उन्होंने अपने ब्लॉग के अंत में लिखा, “उनकी शुरुआत विनम्र थी .. चौथी पंक्ति के समूह डांसर्स का एक हिस्सा थे, जिसने श्यामक डावर के साथ, जो कि हमारे समय के सरल प्रतिभाशाली कोरियोग्राफर हैं, उनके साथ प्रदर्शन किया था .. उन जगहों से उठकर वह यहां तक पहुंचे। किस तरह का मन एक व्यक्ति को आत्महत्या की ओर ले जाता है, यह एक अनन्त रहस्य है।”

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment