30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केजरीवाल ने दिल्ली में एक और लॉकडाउन की योजना से किया इंकार

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal. (File Photo)

नई दिल्ली, 15 जून | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक और लॉकडाउन की योजना के दावों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।

केजरीवाल ने शहर में एक और लॉकडाउन की अटकलों को लेकर कहा, “कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या दिल्ली में एक और लॉकडाउन करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है।”

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 1 जून से अधिकांश आर्थिक गतिविधियों को खोल दिया है। घातक कोरोनावायरस के प्रसार से निपटने के लिए दिल्ली शहर में 25 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन रहा है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 2,224 नए मामले दर्ज किए गए और 56 लोगों की मौत हुईं। अब तक कोरोनावायरस के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1,327 मौतें हो चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव: बच्चों के सही विकास के लिए बेहद जरूरी ये 5 बातें

Newsdesk

ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर मार्केट बना देश: एक्सपर्ट्स

Newsdesk

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading