32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

मेलबोर्न के 2 स्कूल बंद, स्टूडेंट्स मिले थे कोरोना पॉजिटिव

मेलबोर्न, 15 जून | मेलबोर्न में सोमवार को दो प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए, यहां के कुछ स्टूडेंट्स का कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (डीएचएचएस) ने एक बयान में पुष्टि की कि ब्रॉडमेडोज में सेंट डोमिनिक स्कूल के दो छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

उन्होंने कहा, “उन छात्रों और शिक्षकों का परीक्षण किया जाएगा जो 26 मई से 3 जून के बीच स्कूल में थे।”

मामले सामने आने के बाद संपर्क ट्रेसिंग और डीप क्लीनिंग के लिए स्कूल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इसी तरह विक्टोरिया राज्य में पाकेनहम स्प्रिंग्स प्राइमरी स्कूल को भी बंद कर दिया गया था। यहां भी दो छात्रों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

विक्टोरिया राज्य में रविवार को कोविड-19 के

12 नए मामले सामने आए।

इसके अलावा, 6 जून को मेलबर्न में ब्लैक लाइव्स मैटर के विरोध में भाग लेने वाली एक युवा महिला का भी इस वायरस के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया था।

विक्टोरिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रेट सुटन ने मार्च में भाग लेने वाले सभी लोगों से आग्रह किया कि वे सतर्क रहें और घर पर ही आइसोलेशन में रहें और लक्षण प्रकट होने पर जांच करवाएं।

अन्य ख़बरें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी (पुरुष या महिला),

Newsdesk

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी उतारेगा पाकिस्तान, 1971 की हार के बाद पहली बार तैनाती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading