October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रांची में बोलेरो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत

रांची, 25 मई (आईएएनएस)| रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक बोलेरो के पेड़ से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है। हादसा बुढमू-मक्का मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर रात हुआ। बताया गया कि रांची जिले के सिल्ली में पंचायत चुनाव की ड्यूटी के बाद एक बोलेरो पर सवार होकर चार लोग खलारी लौट रहे थे। रात में तेज हवा और बारिश के दौरान बोलेरो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

तीनों मृतक दो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कर्मी थे और खलारी के मानकी इलाके के रहनेवाले थे। इनमें नाम परमीत मुंडा, सूरज मुंडा और सावना उरांव बताये गये हैं। घायल व्यक्ति का नाम बबलू गंझू है। उसे इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बुढ़ूमू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

–आईएएनएस

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment