38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कलकत्ता हाईकोर्ट ने छात्र नेता अनीस खान की मौत की सीबीआई जांच से किया इनकार

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को उस समय राहत की सांस ली, जब कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल-न्यायाधीश पीठ ने छात्र नेता अनीस खान की रहस्यमयी मौत की सीबीआई जांच से इनकार कर दिया। मामले में राज्य पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पर भरोसा जताते हुए न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल उन्हें जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने का कोई कारण नहीं दिखता है। चूंकि जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयासों का कोई सबूत नहीं है।

19 फरवरी को अनीस खान कोलकाता के हावड़ा जिले से सटे अमता स्थित अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। उनके परिवार का आरोप है कि वर्दी में पुलिसकर्मियों ने उनकी हत्या की है। राज्य पुलिस ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त महानिदेशक ज्ञानवंत सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की।

एसआईटी सदस्यों ने इस सिलसिले में एक होमगार्ड और नागरिक स्वयंसेवक को भी गिरफ्तार किया है।

19 अप्रैल को, एसआईटी ने न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ को जांच पर 82-पृष्ठ की प्रगति रिपोर्ट सौंपी, जहां जांच दल ने संकेत दिया कि अनीस खान की मौत एक आत्महत्या थी।

मृतक का परिवार सीबीआई जांच की अपनी मांग पर अड़ा रहा और यह भी आरोप लगाया कि एसआईटी जांच वास्तव में असली दोषियों को बचाएगी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए अनीस खान के पिता सलेम खान ने कहा कि वह अपना रुख कायम रखे हुए हैं और मामले की सीबीआई जांच की मांग को आगे बढ़ाएंगे।

उनके वकील ने कहा कि पूरा आदेश कलकत्ता उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद वे आदेश का अध्ययन करेंगे और उसके अनुसार उचित कदम उठाएंगे।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading