October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत-चीन संघर्ष पर सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगी ममता

Mamata Banerjee. (File photo)

कोलकाता, 18 जून | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सीमा पार संघर्ष पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगी। वर्चुअल मीटिंग शुक्रवार शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

राज्य सचिवालय नबना के सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शुक्रवार की बैठक में अन्य राजनीतिक पार्टी के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगी।

लद्दाख में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इनमें दो शहीद राजेश उरांव और बिपुल रॉय पश्चिम बंगाल के थे।

इससे पहले बुधवार को, कोरोनावायरस स्थिति की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग से ममता बनर्जी नदारद रही थीं।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment