37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

जब लेडी गागा ने एक प्रशंसक को अपनी जैकेट दे दी

Singer-actress Lady Gaga.

लॉस एंजेलिस, 19 जून | पॉप स्टार लेडी गागा ने एक प्रशंसक की भावुक कहानी सुनकर अपना लेदर जैकेट उसे दे दिया।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उस पल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने के पश्चात गागा की 27 वर्षीय प्रशंसक शैनन मैककी ने टुडे शो पर घटना के बारे में बताया।

मैककी ने पहली बार कैलिफोर्निया में गागा से मिलने की घटना को याद किया। वह स्टार के पास गई और उसने गागा से उनके आउटफिट की तारीफ की, हालांकि उन्हें यह नहीं पता था कि वह एक स्टार हैं।

मैककी ने कहा, “मैं गई और बस कहा, हे आपने कितना खूबसूरत जैकेट पहना है, और उन्होंने कहा शुक्रिया, मुझे आवाज थोड़ी जानी पहचानी लगी, लेकिन मुझे वास्तव में मशहूर हस्ती के बारे में पता नहीं था।”

उसके बाद मैककी ने कहा, “फिर मुझे महसूस हुआ और मैंने कहा, ‘अरे, आप लेडी गागा हो न? हाई स्कूल में मेरी सबसे अच्छी दोस्त आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक है। और आप ही वो वजह हो जिसके कारण हम मिले। इसलिए मैं बस आपका धन्यवाद करना चाहती थी।”

गागा इस कहानी से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने मैककी को अपनी जैकेट दे दी और उसी दौरान एक फोटोग्राफर के लेंस ने उन्हें कैद कर लिया।

अन्य ख़बरें

गुल्लक 5′ में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Newsdesk

‘हॉन्टेड 3डी’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने बताए अपने शौक, कहा- ‘साइंस, टेक्नोलॉजी और फॉर्मूला 1 रेसिंग में दिलचस्पी

Newsdesk

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading