September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कुमार विश्वास की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्र सरकार ने दी वाई+ सिक्योरिटी

नोएडा ,14 जुलाई (आरएनएस)। देश के चर्चित युवा कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ अलगाववादी तत्वों और असामाजिक तत्वों से खतरे के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा अब ज्यादा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने अब कुमार विश्वास को वाई+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर कुमार विश्वास की सुरक्षा घेरा को बढ़ाने का फैसला किया है।
दरअसल पिछले कुछ समय से कुमार विश्वास की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित मसले पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी समेत स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार को कुछ विशेष इनपुट्स मिले थे। यही वजह है कि कुमार विश्वास की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कुमार विश्वास की सुरक्षा श्रेणी ‘वाईÓ से अपग्रेड करके अब ‘वाई प्लसÓ कर दी गई है। वाई प्लस श्रेणी के तहत कुमार विश्वास की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान, कमांडो सहित स्थानीय पुलिस की टीम तैनात रहेगी।
कुमार विश्वास के साथ 24 घंटे अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के दो कमांडो की तैनाती हमेशा रहेगी। इसके साथ ही 11 जवानों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज चेंज होती रहेगी। पिछले साल ही कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसके तहत 4 जवानों की तैनाती होती थी, लेकिन अब वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था मिल जाने के बाद 11 जवानों की तैनाती उनके साथ रहेगी।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से देश के श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच: डॉ. मनसुख मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading