July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सऊदी अरब में कोरोनावायरस से तेलंगाना के व्यक्ति की मौत

हैदराबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| तेलंगाना के निजामाबाद शहर के एक व्यक्ति की सऊदी अरब में कोरोनोवायरस से मृत्यु हो गई है, उनके रिश्तेदारों ने यह जानकारी दी।

रिश्तेदारों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय वृद्ध ने गुरुवार को मक्का के एक अस्पताल में कोरोनावायरस से दम तोड़ दिया। उसे मंगलवार को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि कोरोनावायरस की पुष्टि उसके मौत के बाद हुई।

वह सऊदी अरब में कोरोनावायरस से मरने वाले पांचवें भारतीय और तेलंगाना से पहला मामला है।

इससे पहले, केरल के दो और महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोनावायरस से हुई थी।

भारतीय राजदूत औसाफ सईद ने बुधवार को घोषणा की थी कि सऊदी अरब में कुल 186 भारतीयों को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के बीच सऊदी अरब में भारतीयों की चिंताओं को दूर करने के लिए काम कर रही है।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading