24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे कोचिंग डिपो के वाहन स्टैंड से एक्टिवा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल



सीसीटीवी बंद, सुरक्षा गार्ड नदारद; कर्मचारियों ने बताया असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
जबलपुर। रेलवे के कोचिंग डिपो क्षेत्र स्थित सीएंडडब्ल्यू वाहन स्टैंड से बीती रात एक्टिवा चोरी होने की घटना सामने आई है। कर्मचारियों का आरोप है कि वाहन स्टैंड लंबे समय से असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। इससे पहले यहां पेट्रोल और वाहनों की बैटरी चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार कोचिंग डिपो में कार्यरत जितेंद्र कुमार (जित्तू) वर्मा ने अपनी होंडा एक्टिवा क्रमांक एमपी-20-एसजेड-4854 वाहन स्टैंड में खड़ी की थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह लौटे तो एक्टिवा गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस तथा कोचिंग डिपो के अधिकारियों को लिखित रूप से दी।
कर्मचारियों का कहना है कि वाहन स्टैंड में रोजाना सैकड़ों कर्मचारी अपने वाहन खड़े करते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। स्टैंड में लगा सीसीटीवी कैमरा चालू नहीं है और लंबे समय से सुरक्षा गार्ड की तैनाती भी नहीं है। ऐसे में वाहन चोरी की घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि देर रात बाहरी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। उनके मुताबिक स्टैंड परिसर में शराबखोरी के साथ गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी किया जाता है। कर्मचारियों ने रेल प्रशासन से 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे तत्काल चालू कराने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

सिमेरिया फार्म में शासकीय दर पर उपलब्ध है उन्नत मत्स्य बीज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading