October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सीएम धामी ने कांवडिय़ों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत

हरिद्वार 20 जुलाई (आरएनएस) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं देखने आज बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। डामकोठी के निकट ओमसेतु गंगा घाट पर सुबह वह कांवडिय़ों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांवडिय़ों के पैर धोकर और उन्हें मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व  जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा से दो चरणों में होता है। पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है। पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी, जिसमें ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग दुरुस्त करने और शौचालयों की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कनखल स्थित बैरागी कैंप में कांवडिय़ों का आना शुरू हो गया है। शिवभक्तों के लिए बैरागी में खानपान से लेकर कई तरह की दुकानें सज गई हैं। मंगलवार से डाक कांवडिय़ों के वाहन भी पहुंचने शुरू हो गए। जगजीतपुर से मातृसदन वाले रास्ते से होते हुए वाहनों को बैरागी कैंप में भेजा जा रहा है। अब पांच दिन बैरागी कैंप डाक कांवडिय़ों से गुलजार रहेगा। रोड़ीबेलवाला, पंतदीप और चमगादड़ टापू में लगने वाले बाजारों में अब शिवभक्तों की संख्या कम दिखेगी। बैरागी क्षेत्र में ही अत्यधिक कांवडि़ए नजर आएंगे। यहीं डाक कांवडिय़ों के वाहनों को रोका जाएगा। इसके बाद डाक कांवडि़ए पैदल-पैदल हरकी पैड़ी तक गंगाजल भरने जाएंगे और फिर रवाना होंगे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment