25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सांसदों के वोटों की गिनती पूरी, बड़ी बढ़त के साथ आगे निकलीं द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली 21 Jully (Rns): देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 वोट मिले हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार के खाते में 208 वोट आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि सांसदों की मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें से 748 वोट मान्य हैं और 15 वोट को अमान्य घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 3 लाख 78 हजार है। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं और उनका मूल्य 1 लाख 45 हजार है।

वहीं एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading