शिविरो के आयोजनो से ही संस्था के उद्देश्यो की पूर्ति होगी एवं आदर्श समाज का निर्माण होगा-डॉ.चरनदास ढेंगरे
प्रत्येक व्यक्ति में नेतृत्व के गुण होते हैं-बी एम कांबले
दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया का वारासिवनी में व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न
बालाघाट। भारतीय बौद्धो की सर्वोच्च शिखर संघठना दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया अर्थात भारतीय बौद्ध महासभा केन्द्रिय एवं राज्य शाखा के निर्देश से संस्था के 24 प्रकार के धम्म प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से धम्म का कारवां निरंतर गतिमान हो रहा है। इसी परिपेक्ष्य में जिले की वारासिवनी तहसील मुख्यालय के संस्था कार्यालय तक्षशीला वाचनालय में 26 अक्टुबर 2026 को व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय सचिव म.प्र.राज्य शाखा के पालक मंत्री बी.एच.गायकवाड गुरूजी मुंबई के मुख्यातिथ्य एवं प्रशिक्षक,बी.एम.काम्बले राष्ट्रीय सचिव एवं साउथ राज्यों के पालक मंत्री मुंबई के प्रमुख आतिथ्य एवं प्रशिक्षक, डॉ.चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष म.प्र. राज्य शाखा,केंद्रीय शिक्षक एवं उदघाटक म.प्र. एवं आर.डी.बंसोड अध्यक्ष बीएसआई वारासिवनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर के विशेष अतिथि आर.के.कठाने प्रदेश सचिव केन्द्रिय शिक्षक म.प्र., अशोक कुमार मेश्राम जिलाध्यक्ष,अभिराज मेश्राम जिला महामंत्री,मेडम इंद्रकला कठाने, धनराज रामटेके जिला संघठक बालाघाट एवं वारासिवनी नगर तथा तहसील शाखा के समस्त पदाधिकारी एवं धम्म उपासक उपासिकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वर्षावास प्रवचन मलिका का समापन भी सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर सारगर्भित प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें व्यक्ति के विकास में आने वाली कठिनाईया,व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलू, टारगेट की पूर्ति कैसे करें, नेतृत्व के गुण एवं प्रकार,व्यक्तित्व के विकास हेतु बौद्धिक प्रयोग कर एवं अन्य जानकारी दी गई। इसमें मुख्य अतिथि आद.गायकवाड गुरूजी ने सारगर्भित प्रशिक्षण के माध्यम से बताया कि व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास आदर्श मानव बनाने की शुरूआत है। प्रमुख अतिथि बी.एम.काम्बले ने अपने प्रबोधन में बताया कि प्रत्येक इंसान में नेतृत्व के गुण होते है उसका विकास करना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते हुये प्रमुख अतिथि डॉ.चरनदास ढेंगरे जी ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रशिक्षण शिविरों के माध्मय से ही संस्था के उद्देश्यो की पूर्ति होगी एवं आदर्श समाज का निर्माण होगा। इस शिविर के अंतिम सत्र में तहसील महामंत्री के पद पर धमेन्द्र कुमार घोडेश्वार जी एवं कोषाध्यक्ष के पद पर उत्तमदास मेश्राम जी की नियुक्तियां जिला शाखा द्वारा किये जाने पर अतिथियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन धमेन्द्र कुमार घोडेस्वार एवं कोषाध्यक्ष उत्तमदास मेश्राम द्वारा किया गया। इसमें तहसील नगर व वारासिवनी के धम्मबंधुओं की उपस्थिति सराहनीय रही। अंत में भोजनदान उपरांत समापन गाथा के साथ समापन किया गया। सभी ने शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
आर.डी.बंसोड
तहसील अध्यक्ष
दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया वारासिवनी


