किरनापुर:-गांव की सूरत बदलने और वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए बुधवार को यशस्वी व लाड़ले विधायक राजकुमार कर्राहे ने लाखों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने वार्ड क्रमांक 05 सूर्योदय स्पोटिंग क्लब किरनापुर में विधि-विधान से गेती-फावड़े का पूजन कर विभिन्न वार्डों के लिए स्वीकृत सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष राणा कल्याण सिंह, मनीष भीमटे जनपद पंचायत सदस्य, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राणा,एन आर गर्दे, प्रकाश पाण्डेय संस्थापक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर किरनापुर, श्रीमती मीना नन्हे बहेकार, अंकुश पचभैय्या, बेनी प्रसाद अग्रवाल पूर्व सरपंच,पंच श्रीमती ललिता शेण्डे,दीपा बेनी अग्रवाल, विजय लिल्हारे, नंदकिशोर पांचे, सरपंच धर्मकला भिमटे,जे पी रामटेके सरपंच प्रतिनिधि, सचिव नरेंद्र डहरवाल, स्वाति पाटिल सहायक सचिव, राजेश राहंगडाले,डोमेश लिल्हारे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक राजकुमार कर्राहे ने मंच के माध्यम से ने ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्राम पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 मे एम एल पाराशर के घर से धन्नु भूते के घर तक सीसी रोड 3.39 लाख ,बेसिक स्कूल मैदान किरनापुर में सार्वजनिक पार्क निर्माण कार्य 2.70 लाख,सूर्योदय स्पोर्टिंग वॉलीबॉल मैदान में फेंसिंग कार्य 3.27लाख, पीडी रोड के पत्रकार कार्यालय से धनराज भूते के घर तक ड्रेनेज नाली 5.80 लाख, वार्ड क्रमांक 5 में धन्नुभूते के घर से अमित गौतम के घर तक ड्रेनेज नाली निर्माण 3.51लाख, वार्ड क्रमांक 2 अशोक सोनी के घर से सालिक भूते के घर तक ड्रेनेज नाली 02लाख लाख का भूमि पूजन विधायक द्वारा किया गया।


