40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सोनिया से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेसियों का बवाल, चिदंबरम-माकन-थरूर समेत कई बड़े नेता हिरासत में

नई दिल्ली ,21 जुलाई (आरएनएस)। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी ईडी की ओर से की जा रही इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। कांग्रेस के सांसद भी संसद भवन से बस के जरिये पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पार्टी मुख्यालय के बाहर बेरिकेडिंग की हुई है।
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, अजय माकन समेत कई बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके साथ ही शशि थरूर को भी हिरासत में लिया गया है।
वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गहलोत ने कहा है कि यह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि धरने को रोका जा रहा है। वहीं पायलट ने कहा है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading