November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गंगा में डूबते 7 कांवडिय़ों के लिए जल पुलिस बनी देवदूत, रेस्क्यू कर बचाई जान

हरिद्वार ,22 जुलाई (आरएनएस)। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा नदी में तेज बहाव के चलते 7 कांवडि़ए बह गए, जिनको जल पुलिस और एसपीओ ने रेस्क्यू कर बचाया। हरिद्वार में गंगा घाटों पर तैनात जल पुलिस और एसपीओ द्वारा कांवडिय़ों पर पैनी नजर रखी जा रही है। और अप्रिय घटना होने पर मुस्तैदी से कार्य कर जीवनदान दिया जा रहा है। बता दें, कांवड़ के सीजन में हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से लेकर हरिद्वार में गंगा के तमाम घाटों पर कांवडिय़ों का रेला उमड़ता है। ऐसे में कई बार कांवडि़ए अपनी लापरवाही से गंगा की तेज धारा में बह जाते हैं, जिनको मौके पर तैनात जल पुलिस और एसपीओ द्वारा बचाया जाता है।
बीते सालों में कांवड़ के दौरान गंगा में नहाते समय डूब कर होने वाली कांवडिय़ों की मौत पर लगाम लगाने के लिए इस बार पुलिस ने गंगा घाटों पर जल पुलिस की व्यापक स्तर पर तैनाती की है। 100 से अधिक सरकारी व निजी गोताखोरों को डूबते कांवडिय़ों को बचाने के लिए लगाया गया है।
गंगा घाटों पर ऐसे युवाओं की भी कमी नहीं है, जो अपनी रोजी-रोटी गंगा से ही चलाते हैं। यह युवक तैराकी में निपुण होते हैं और सामान्य दिनों में यह गंगा में पैसे आदि ढूंढ कर अपना गुजर-बसर करते हैं। पुलिस ने इस बार तैराकी में दक्ष ऐसे गंगा में पैसे ढूंढने वालों को एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) बनाकर उन्हीं गंगा घाटों पर तैनात किया है, जिन घाटों का इन युवकों को पूरा अनुभव है।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment