September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राज्यसभा चुनाव : गुजरात कांग्रेस की अपील, 2 भाजपा विधायकों के वोट रद्द हों

Amit Chavda. (File Photo)

गांधीनगर, 20 जून | गुजरात कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से भाजपा के दो विधायकों भूपेंद्रसिंह चूड़ासमा और केसरी सिंह की शिकायत कर राज्यसभा चुनाव में पड़े दोनों के वोट रद्द करने का अनुरोध किया। राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को यहां के विधान भवन में हुआ।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि चूड़ासमा की विधानसभा चुनाव में जीत को गुजरात हाईकोर्ट अमान्य घोषित कर चुका है और उनकी विधानसभाा सदस्यता खत्म होने को है।

पार्टी ने कहा कि केसरी सिंह ने अपना मतदान प्रॉक्सी वोटर के माध्यम से किया है, जबकि वह गुरुवार तक पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्हें अगर ऐसा ही करना था तो इसके लिए उन्हें आयोग से पूर्वानुमति लेनी चाहिए थी।

कांग्रेस ने आयोग से अपील की कि मतगणना में इन दोनों विधायकों के वोट न गिने जाएं।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading