18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार मानसिक रूप से कमजोर 1500 बच्चों के रहने के लिए सेवा सदन परिसर का करेगी पुननिर्माण

नई दिल्ली, 22 जुलाई ( आरएनएस) । दिल्ली की केजरीवाल सरकार मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के रहने के लिए लामपुर में स्थित सेवा सदन परिसर का पुननिर्माण करेगी। यहां करीब 1500 मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे रह पाएंगे। जिनके लिए बहुमंजिला आवासीय परिसर बनाया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को लामपुर में बने सेवा सदन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा, समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, समाज कल्याण विभाग के सहयोग से समर्थनाम ट्रस्ट द्वारा नॉर्थ वेस्ट जिला में आयोजित दिव्यांग रोजगार मेला में भी शामिल हुए। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इस आवासीय परिसर में 1500 दिव्यांग बच्चों के रहने की सुविधा होगी। इसकी बिल्डिंग को बहुमंजिला बनाया जाएगा। यहां रहने वाले मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर परवरिश और अच्छी शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हर दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजेंद्र पाल गौतम ने आज लामपुर में बने सेवा सदन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानसिक रूप से कमजोर बच्चें रोहिणी स्थित आशा किरण होम्स में रहते है। वहां इन बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में विभाग ने लामपुर स्थित सेवा सदन परिसर के पुर्णनिर्माण का फैसला लिया है। यहां बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इस आवसीय परिसर में करीब 1500 संवासी रह सकेंगे। साथ ही मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर परवरिश और अच्छी शिक्षा मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हर दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। राजेंद्र पाल गौतम ने समाज कल्याण विभाग द्वारा नॉर्थ वेस्ट जिला कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ किया। यह रोजगार मेला समाज कल्याण विभाग और समर्थनाम ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग लोगों को नौकरी देना और उन्हें सशक्त बनाना है। इस दौरान लगभग 25 से अधिक प्रमुख मल्टी नेशनल कंपनियां जैसे ग्लोबेल प्राइड, कॉन्सेंट्रिक्स, आईबीएम सहित तमाम कंपनियों व लोगों ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। वहीं, करीब 450 दिव्यांग बच्चों ने भी भाग लिया, जिसमें से 85 को शॉर्ट लिस्ट किया गया।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading