November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीर में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, 15 घायल

जम्मू 23 Jully (Rns): केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ट्रक और ऑटो की टक्कर से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी तथा 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात उस समय हुआ, जब सांबा बस स्टैंड के पास एक ट्रक ने यात्री सवार ऑटो जा रहा था, उसी दौरान एक ट्रक की जोरदार टक्कर से ऑटो पलट गया और उसमें सवार तीन बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई तथा अन्य 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खड़गल के शिव दयाल की पत्नी 40 वर्षीय सुमन देवी, आठ वर्षीय राहुल, तरसेम लाल के पुत्र मुस्कान, पांच वर्ष की पुत्री तरसेम लाल और पांच वर्षीय कृष पुत्र रमेश लाल के रूप में हुई है। ये सभी जसवाल मंडल के निवासी थे।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

Leave a Comment