30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सत्येंद्र जैन को दी प्लाजमा थेरेपी, अगले 24 घंटे रहेंगे आईसीयू में

An 11-member team of doctors in Bengaluru is poised to inject plasma, extracted from two Covid survivors into a needy patient at state-run BMC Victoria hospital to commence plasma therapy clinical trials. The photographs show a Covid survivor donating plasma and a picture of the plasma extracted from his blood.

नई दिल्ली, 20 जून | कोरोना वायरस की चपेट में आए दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाजमा थेरेपी दी गई है। स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सत्येंद्र जैन अभी भी आईसीयू में ऑक्सीजन स्पोर्ट पर है। सत्येंद्र जैन का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने दिल्ली सरकार को बताया है कि प्लाजमा थेरेपी देने के उपरांत सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य पहले से बेहतर हुआ है। स्वास्थ्य में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

सत्येंद्र जैन के एक करीबी मित्र ने कहा कि सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी थेरेपी दी जा चुकी है, जिसके बाद उनका बुखार अब पहले से कम है। इसके अलावा अब उन्हें सांस लेने में भी पहले जितनी दिक्कत नहीं है। डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल अगले 24 घंटे उनको आईसीयू में ही रखा जाएगा।

सत्येंद्र जैन पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी साथ ही लगातार बुखार भी बना हुआ था। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।

जैन अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति के कारण दिल्ली में कोरोना की रोकथाम एवं उपचार की जिम्मेदारी अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी गई है। जैन के पास फिलहाल कोई भी मंत्रालय नहीं है।

जैन समेत अभी तक आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

बुधवार को ही कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि आतिशी हल्के लक्षणों के साथ अपने घर पर ही हैं। करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव: बच्चों के सही विकास के लिए बेहद जरूरी ये 5 बातें

Newsdesk

ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर मार्केट बना देश: एक्सपर्ट्स

Newsdesk

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading