31.6 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रामसेतु फिल्म को लेकर अक्षय कुमार पर सवाल, सुब्रमण्यम स्वामी बोले-अगर विदेशी नागरिक तो बाहर निकालने की करेंगे मांग

नई दिल्ली ,30 जुलाई (आरएनएस)।  अक्षय कुमार एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। यह विवाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेता की आने वाली फिल्म रामसेतु को लेकर उठा है। असल में पॉलिटिशियन सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि अक्षय की फिल्म रामसेतु में गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट्स भी किए। इन ट्वीट में स्वामी ने अभिनेता की नागरिकता पर भी सवाल उठाया लिखा कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो उन्हें देश से बेदखल करने को भी बोल सकते हैं। इसके उनके साथ अभिनेता समेत फिल्म निर्माताओं पर भी केस करने की बात कही है।
दो ट्वीट किए हैं
इस फिल्म को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में स्वामी ने लिखा है कि मैं अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु को गलत ढंग से दिखाया है। स्वामी ने लिखा है कि अक्षय कुमार की फिल्म से रामसेतु की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया की बात करते हुए वह लिखते हैं कि मेरे वकील सत्य सभरवाल ने केस का ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है।
नागरिकता पर यह बोले
सुब्रमण्यम स्वामी यहीं नहीं रुके। इसके बाद अपनी अगली ट्वीट में उन्होंने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अगर अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने के साथ देश से बाहर निकालने की भी मांग करेंगे। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अक्सर अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहते हैं। इसमें कहा जाता है कि अक्षय कुमार कनाडा के नागरिक हैं। हालांकि खुद अक्षय कुमार ने कभी इस बारे में सार्वनजिक रूप से इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
क्या है रामसेतु फिल्म की कहानी
फिल्म रामसेतु भारत और श्रीलंका के बीच बने रामसेतु पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार ने एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले किया है, जो इसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने में जुटा है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा नुसरत भरूच और जैकलीन फर्नांडिस ने भी रोल प्ले किया है।

अन्य ख़बरें

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

सोशल मीडिया के दबाव पर छलका कृति खरबंदा का दर्द, बोलीं- खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading