30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली : 24 घंटों में कोरोना के 3630 नए मामले, 77 मौतें

नई दिल्ली, 21 जून | दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित होने का रिकॉर्ड बनता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 3,630 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 77 हो गया है। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3630 नए मामले सामने आने के बाद वायरस से कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 56,746 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 77 व्यक्तियों की मौत हो गई। यहां कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 2112 तक जा पहुंचा है।

दिल्ली सरकार ने कहा, “दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 17,533 कोरोना टेस्ट किए गए। 56,746 संक्रमित व्यक्तियों में से 31,294 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही दिल्ली में 7,725 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में इस समय कुल 23,340 एक्टिव कोरोना रोगी हैं।”

दिल्ली सरकार के मुताबिक, करीब 20 हजार कोरोना रोगी अपने घरों में ही हैं। अपने ही घरों में आइसोलेशन में रह रहे ये, वे कोरोना रोगी हैं, जिन्हें कोई विशेष शारीरिक समस्या नहीं है और कोरोना के लक्षण भी बेहद कम हैं।

कोरोना की रोकथाम के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में कोरोन की टेस्टिंग बढ़ाने, हाउस टू हाउस सर्वे, कन्टेनमेंट जोन में कान्टैक्ट ट्रेसिंग पर बारीकी से निगरानी एवं उपचार के लिए तत्काल व्यापक रोडमैप बनाने का निर्देश दिया है।

गुरुवार से दिल्ली में ‘एंटीजन टेस्टिंग किट’ से 169 केंद्रों पर कोरोना की रैपिड टेस्टिंग शुरू की जा चुकी है। इस टेस्टिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके द्वारा कोरोना की जांच रिपोर्ट सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही प्राप्त की जा सकती है।

अन्य ख़बरें

स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव: बच्चों के सही विकास के लिए बेहद जरूरी ये 5 बातें

Newsdesk

ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर मार्केट बना देश: एक्सपर्ट्स

Newsdesk

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading