35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

लड़के ने यूट्यूब वीडियो देखकर बनाई शराब; पीते ही उल्टी करने लगा दोस्त, अस्पताल में भर्ती

तिरुवनंतपुरम ,31 जुलाई (आरएनएस)।  केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 12 साल के लड़के ने यूट्यूब पर वीडियो को देखकर अंगूर से शराब बनाई, जिसे उसने अपने दोस्त को पिला दी। इससे उसकी तबीयत का काफी बिगड़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब पीने के बाद उसने उल्टी करनी शुरू कर दी। बिगड़ती तबीयत देख उसे चिरायिनकीझू में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की हुई। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसने अपने माता-पिता की ओर से खरीदे अंगूर का इस्तेमाल कर शराब बनाई थी।
शराब बनाकर जमीन के नीचे दबा दी थी बोतल
अधिकारी के मुताबिक, लड़के ने कहा कि उसने इसमें कोई अन्य एल्कोहोल नहीं मिलाया था। शराब बनाने के बाद उसने यूट्यूब पर देखे गए एक वीडियो के अनुसार इसे एक बोतल में भरा और जमीन के नीचे दबा दिया। पुलिस ने बताया कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने में हाथ आजमा रहा है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
पुलिस ने जांच के लिए भेजा शराब का सैंपल
लड़के की ओर से बनाई गई शराब का सैंपल पुलिस टीम ने इक_ा किया और कोर्ट की इजाजत से उसे केमिकल जांच के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि जांच के बात इसकी पुष्टि होगी कि आरोपी ने शराब में कोई दूसरा केमिकल मिलाया था या नहीं। अगर कोई मिलावटी चीज पाई जाती है तो किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading