April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत

बंगाणा ,01 अगस्त (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले थे। लठियाणी के पास गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे और अचानक डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस थाना बंगाणा से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस को 7 युवकों की डूबने की सूचना मिली। 11 लोग गांव बनूड़ जिला महोली पंजाब से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवकों की डूबकर मौत हो गई।
चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। गोताखोर झील में उतरे जिसके बाद सभी शव बरामद हुए। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने कहा गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

अन्य ख़बरें

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, हासिल किया परिचय पत्र

Newsdesk

कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading