39 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध ड्रोन पर बीएसएफ ने की गोलीबारी

जम्मू 02 Aug. (Rns): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने जम्मू के कान्हाचक सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप ड्रोन होने की आशंका के साथ एक उड़ती हुई वस्तु पर गोलीबारी की।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि नियंत्रण रेखा के समीप कल देर रात कान्हाचक इलाके में एक अज्ञात उड़ती वस्तु पर चमचमाती रोशनी देखी गयी। जवानों ने ड्रोन होने की आशंका पर उस पर गोलियां चलायी। बाद में रोशनी दिखाई देना बंद हो गयी।

पुलिस और अन्य एजेंसियों ने इलाके में तलाश अभियान छेड़ा है। पिलहाल कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

हाल के दिनों में सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए हवा में गिराए गए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए सीमा पार से की गयी कोशिशों को भी नाकाम किया है।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading