July 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अहाना कुमरा रियलिटी शो द इन्वेंटर चैलेंज की करेंगी मेजबानी

बॉलीवुड अभिनेत्री अहाना कुमरा प्रतिस्पर्धी रियलिटी शो द इन्वेंटर चैलेंज की मेजबानी करती नजर आएंगी। अहाना ने कहा, इन्वेंटर चैलेंज की एक दिलचस्प अवधारणा है। मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद है वह यह है कि यह शो न केवल नवाचारों को पनपने के लिए जगह प्रदान करेगा, बल्कि कुछ नया करने वालों को विकसित करने और उन्हें आगे ले जाने में भी मदद करेगा।आमतौर पर इस तरह का शो नहीं बनता है। मुझे विश्वास है कि द इन्वेंटर चैलेंज दर्शकों को आकर्षित करेगा और आलोचकों से भी सराहना प्राप्त करेगा। मैं इंतजार नहीं कर सकती इसके लाइव होने के लिए।प्रतिभागियों को एक पैनल के साथ अपने प्रस्तावों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा, जो आगे बढऩे के लिए कुछ नया करने वालों का चयन करेंगे। अगली पंक्ति में मेंटॉर हैं, जो शीर्ष दो अन्वेषकों को लाइव लैब स्थानों में अपने विचारों को पोषित करने और उन्हें अभूतपूर्व अवधारणाओं में बदलने में मदद करेंगे। अंत में, इन विचारों को जीवन में लाया जाएगा और विभिन्न उपभोक्ता फोकस समूहों को प्रस्तुत किया जाएगा। शो में देश भर के आविष्कारक और सभी आयु वर्ग के लोग अपने आविष्कारों का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। शो में सबसे कम उम्र का आविष्कारक आठ साल का है। शो में, प्रतियोगियों को अपने आविष्कारों को आगे लाना होगा और अहाना सभी उत्साह और विचार-मंथन सत्रों के बीच अन्वेषकों को सहज महसूस कराएगी। यह शो टेलीविजन पर कलर्स इन्फिनिटी पर प्रदर्शित होगा और इन्वेंटर चैलेंज यूट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम होगा।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ-जाह्नवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले कब होगी रिलीज?

Newsdesk

नरगिस फाखरी का तेलुगू डेब्यू, नेनु रेडी के कोनचम कोनचम गाने से मचाया धमाल

Newsdesk

जना नायकन ने दो दिन में वल्र्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading