29.5 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

केसरी के बाद फिर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा-अक्षय कुमार

सम्राट पृथ्वीराज के बाद रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार की नई फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय की आने वाली फिल्मों की लंबी सूची है। वह इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। नए अपडेट के अनुसार अक्षय और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से पर्दे पर साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म केसरी में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों को पसंद किया गया था। परिणीति ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। बीते दिनों लंदन और यॉर्कशॉयर से अक्षय और परिणीति की तस्वीरें सामने आई थीं। चर्चा थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब परिणीति ने खुद अक्षय के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने लिखा, हम फिर आ गए। इस बार केसरी जोड़ी यॉर्क में शूटिंग कर रही है लेकिन हंसी, मजाक, खेल और पंजाबी गपशप सबकुछ पहले जैसे ही हैं। अक्षय और परिणीति की इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय और परिणीति की यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल पर आधारित है। उन्होंने कोल माइन में फंसे कर्मियों की बहादुरी से जान बचाई थी। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं। इससे पहले वह 1920: लंदन और रुस्तम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने अक्षय की फिल्म बेबी में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। कुछ दिन पहले लंदन के खेतों से अक्षय की पगड़ी पहने तस्वीरें वायरल हुई थीं। परिणीति चोपड़ा सूरज बडज़ात्या की फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा परिणीति के इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने की भी चर्चा है। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह राम सेतु, ओएमजी 2, सेल्फी और मिशन सिंड्रेला जैसे प्रोजोक्ट्स में शामिल हैं। अक्षय बड़े मियां छोटे मियां 2 में भी दिखेंगे। अक्षय और परिणीति की फिल्म केसरी 2019 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह एक वॉर फिल्म थी जो सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित थी। फिल्म का गाना तेरी मिट्टी काफी लोकप्रिय हुआ था।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading