July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में 750 बाइक सवारों ने निकाली तिरंगा रैली

नई दिल्ली, 6 अगस्त (Rns) : केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने आज भाजपा के सिख नेता स. मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई वाली तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केसरी दस्तार सजा कर 750 से ज्यादा बाइक सवारों ने इस तिरंगा रैली में शिरकत की।
इस मौके पर स. मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए आहवान ‘हर घर तिरंगा’ को मद्देनज़र रखते हुए हमने तिरंगा बाइक रैली निकालने का फैसला किया। यह बाइक रैली तालकटोरा स्टेडियम से शुरु होकर इंडिया गेट पर समाप्त हुई।
स. सिरसा ने बताया कि इस तिरंगा बाइक रैली का मुख्य आकर्षण केसरी दस्तार सजाए हुए बाइक सवार रहे। ऐसा करने का मकसद स्वतंत्रता संघर्ष में सिखों के योगदान को सम्मानित करने का था। दिल्ली की सड़कों पर केसरी दस्तारो का समुद्र था जो स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और आज़ादी का अमृतमहोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।
उन्होंने कहा कि केसरी दस्तार सजाने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि हमारे गुरु साहिबान ने हमें केसरी रंग दिया है। आने वाले दिनों में देश भर में सिखों द्वारा बाइक रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर आज़ादी का अमृतमहोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों सहित अन्य दिल्ली के सिखों ने इस तिरंगा बाइक रैली में शिरकत की।

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading