September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तिरुपति जा रही कार की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

अमरावती 08 Aug. (Rns): आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सोमवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। प्रकाशम जिले में कुंबम के पास एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अमरावती-अनंतपुर हाईवे पर हुआ। तीन महिलाओं समेत मृतक माचेरला से तिरुपति जा रहे थे।

 

मृतकों की पहचान अनिमी रेड्डी (60), गुरवम्मा (60), अनंतम्मा (55), आदिलक्ष्मी (58) और नागी रेड्डी (24) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। मृतक पलनाडु जिले के वेलदुरती मंडल के सिरिगिरीपाडु गांव का रहने वाला था। पुलिस को अंदेशा है कि ओवरस्पीडिंग के कारण टक्कर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Newsdesk

यूपीएससी भर्ती 2026: साइंटिस्ट सहित 122 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें वैकेंसी से जुड़ी पूरी डिटेल

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading