25 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने ऊंचाई का फस्र्ट लुक जारी कर मनाया फ्रेंडशिप डे

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपनी अगली फिल्म ऊंचाई का फस्र्ट लुक साझा किया। अभिनेता सूरज बडज़ात्या द्वारा फिल्म को दोस्ती पर दर्शाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी हैं। पोस्टर में, तीन लोगों को देखा जा सकता हैं।फिल्म की शूटिंग पहाड़ी जगह पर की गई है, जहां बर्फ से ढकी चोटियां नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है, दोस्ती उनकी एकमात्र प्रेरणा थी।राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ऊंचाई में डैनी डेन्जोंगपा, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म इसी साल 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।बच्चन के पास अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र लाइन में है, जो अगले महीने रिलीज होगी। फिल्म में सेलिब्रिटी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, दक्षिण भारतीय सुपरस्टार नागार्जुन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी हैं। इसके अलावा, बिग बी के पास प्रभास के साथ गुड बाय और प्रोजेक्ट के भी है।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading