24.6 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वाटरशेड योजना के विकास कार्यों एवं नादपुर के कस्टम हायरिंग सेंटर का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

,
सीईओ ने ग्राम जीलंग के पहाड़ी में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत स्थल का निरीक्षण कर विकास संबंधी दिए निर्देश
अनूपपुर। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी अर्चना कुमारी ने गुरूवार को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटर शेड) के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत जीलंग के ग्राम नादपुर में स्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएससी) सेंटर का अवलोकन किया। 
उन्होंने सीएससी सेंटर में हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, थ्रेसर, कल्टीवेटर, ट्रॉली, रीपर, सुपरसीडर, डीएसआर आदि कृषि यंत्रों का अवलोकन करते हुए सीएससी का संचालन कर रहे वाटर शेड धुर्वे फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नादपुर के संचालक चंद्र प्रकाश धुर्वे से कृषि यंत्रों के संचालन के संदर्भ में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा सीएससी में उपलब्ध कृषि यंत्रों का परिचालन व्यावसायिक रूप से कर स्थानीय कृषकों को निर्धारित न्यूनतम राशि में उपलब्ध कराकर कृषि कार्य को सुविधाजनक बनाने पर बल दिया। 
सीएचसी संचालक चंद्र प्रकाश धुर्वे ने बताया की संचालक मंडल के सदस्यों के साथ कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएससी) के गतिविधियों को बढाए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऑस्टर एवं बटर मशरूम पर प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्य किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत जीलंग की पहाड़ी में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत (स्प्रिंग शेड) स्थल का निरीक्षण कर वाटरशेड अमले को प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल के विकास से संबंधित निर्देश दिए। सीईओ ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड) के अंतर्गत चेक डैम, तालाब, खेत तालाब,स्प्रिंग शेड, प्राकृतिक जल स्रोत जीलंग तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला जीलंग परिसर में स्थित खेल मैदान का भी अवलोकन कर उन्होंने खेल मैदान के बाउंड्रीवाल के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही ग्राम वासियों से संवाद कर सुविधाओं के लिए कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। तथा कृषको के खेतो मे पहुंच कृषि कार्यों की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान वाटरशेड के परियोजना अधिकारी राजेंद्र कोसरिया, परियोजना समन्वयक विवेक ओझा,उप यंत्री विनय पटेल चित्रांशु सोनकसरिया उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading