जबलपुर। बरगी बांध के जलाशय में बुधवार 10 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 421.80 मीटर दर्ज किया गया। बांध की कुल लाइव क्षमता 3180 एमसीएम है, जिसके मुकाबले वर्तमान में 2954 एमसीएम पानी उपलब्ध है। इस तरह जलाशय में 92.89 प्रतिशत जलभराव है।
जलाशय में पानी की औसत आवक 559 क्यूमेक दर्ज की गई है। वर्तमान में बांध के सभी गेट बंद हैं और गेटों से पानी की निकासी पूरी तरह बंद है। राइट बैंक पावर हाउस (RBPH) से 199 क्यूमेक, लेफ्ट बैंक मेन कैनाल (LBMC) से 12 क्यूमेक और राइट बैंक मेन कैनाल (RBMC) से 25 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार कुल डिस्चार्ज 236 क्यूमेक है। नदी में कुल 199 क्यूमेक पानी पहुंच रहा है।
बांध क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अब तक चालू मानसून सीजन में कुल 1125.48 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है।
पिछले वर्ष 10 सितंबर को सुबह 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 422.60 मीटर था और लाइव क्षमता 3148 एमसीएम यानी 99 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में जलस्तर 80 सेंटीमीटर और जलभराव करीब 6 प्रतिशत कम है। वर्तमान स्थिति में बांध से गेटों के माध्यम से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।


