24.9 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का संभाग स्तरीय आयोजन संपन्न


===
वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
शहडोल 10 सितम्बर 2026- मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति परिषद एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल के तत्वावधान में महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का संभाग स्तरीय आयोजन आज शहडोल के महिला सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहडोल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी संस्कृति परिषद, भोपाल की ओर से संदेश नाट्य मंच समिति (रंग मंडल), जिला उमरिया के निदेशक एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के स्नातक श्री पंकज दुबे को बतौर निर्देशक सौंपी गई थी। संस्था द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया गया।

प्रतियोगिता में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में उमरिया शासकीय स्कूल के प्राचार्य एवं शास्त्रीय संगीत में पारंगत श्री राकेश उर्मालिया, अमरकंटक यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं संगीत विभाग के एचओडी डॉ. अभय दुबे तथा शहडोल की शास्त्रीय संगीत की प्रशिक्षित सुश्री साक्षी गौतम शामिल रहीं।

निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार वरिष्ठ वर्ग में श्री प्रांजल रावत ने प्रथम, सुश्री स्नेहा चतुर्वेदी ने द्वितीय तथा श्री अमित कुमार गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में श्री अरहान खान प्रथम, सुश्री मौमिता सरकार द्वितीय तथा सुश्री सान्वी नंदा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को संस्था की ओर से चेक प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता में शहडोल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अरुण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में बिलासपुर से आए कलाकार श्री सोमनाथ भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे, जो पेंटर एवं रंगकर्मी हैं। कार्यक्रम के स्थानीय कार्यभार एवं संयोजन का दायित्व रंगकर्मी श्री प्रकाश राव ने निभाया।

अन्य ख़बरें

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

सिमेरिया फार्म में शासकीय दर पर उपलब्ध है उन्नत मत्स्य बीज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading