November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भीलवाड़ा में कार के पलटने से नासिक के एक परिवार की एक महिला की मौत एवं छह सदस्य घायल

भीलवाड़ा 11 Aug. (Rns) : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रायला थाना क्षेत्र में आज सुबह कार के पलटने से महाराष्ट्र के नासिक के एक परिवार की एक महिला की मौत गई जबकि चार बच्चों सहित छह सदस्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बेरा चौराहे के निकट गाय को बचाने के प्रयास में इनकी कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से कूदकर पूलिया से टकराने के बाद पलट गई।

पुलिस ने बताया कि अजमेर से जियारत कर नासिक के सद्दाम अपने परिवार के साथ नासिक लौट रहा था कि रायला थाना अंतर्गत बेरा चौराहे के निकट अजमेर भीलवाड़ा मार्ग पर हादसा हो गया।

हादसे में हाजरा की मौत हो गई जबकि चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। रायला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Newsdesk

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

Leave a Comment