एक की घर मे और दूसरी बहन की अस्पताल में हुई मौत।
मौत की खबर लगते ही घर ग्राम पंचायत में छाई शोक की लहर।
रीवा ,12 अगस्त (आरएनएस)। जिले के जवा तहसील अंतर्गत जवा बस्ती से एक अप्रिय घटना सामने आई है जहा पर आज रात्रि लगभग 3 बजे के आसपास सोते वक्त रेखा आदिवासी पिता रामदेव आदिवासी उम्र 11 वर्ष और निशा आदिवासी पिता रामदेव आदिवासी उर्फ मुगुआ आदिवासी उम्र 10 वर्ष की सर्प दंश से मौत हो गयी। जिसकी जानकारी लगते ही इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा लाया गया था।बताया जाता है कि दोनों सगी बहने घर मे सो रही थी तभी रात्रि में कोबरा साप ने दोनों सगी बहनों को काट लिया था जिसकी जानकारी घर वालो को सुवह 5 बजे होने पर अस्पताल लाया गया जहा पर रेखा आदिवासी की घर पर ही मौत हो गयी और निशा की इलाज के दौरान मौत हो गयी।जिनका पीएम के बाद जवा पुलिस के द्वारा शव को परिवारजनो को सौप दिया गया।


